फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer died in car accident

Chitrakoot News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer died in car accident
दीपक यादव - फोटो : संवाद
बरगढ़ (चित्रकूट)। मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार को हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक प्रयागराज जिले का था।
विज्ञापन

करछना थाना क्षेत्र के खाईं निवासी दीपक यादव (25) रविवार की शाम चार बजे बाइक से महोबा जा रहा था। वह महोबा में बिजली विभाग में प्राइवेट काम करता था। झांसी-मिर्जापुर मुख्य सड़क पर बरगढ़ घाटी के पास रात साढ़े दस बजे पीछे से सफारी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मऊ पहुंची। डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक कार छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि जेब में मिले मोबाइल से युवक की पहचान हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed