फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kotwal and Outpost in-charge suspended in case of suicide of rape victim

चित्रकूटः दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की खुदकुशी के मामले में कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kotwal and Outpost in-charge suspended in case of suicide of rape victim
आरोपियों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी के सत्यनारायण - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/सरैंया। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार कक्षा आठ की छात्र की आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार को आईजी के. सत्यनारायण ने सदर कोतवाल जयशंकर सिंह और सरैंया चौकी प्रभारी अनिल साहू को निलंबित कर दिया है। आईजी ने बताया कि दो मुख्य नामजद आरोपी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पुरवा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की आत्महत्या से लोगों में गम के साथ गुस्सा भी दिखा। बुधवार को भी गांव का माहौल तनावपूर्ण रहा। मामले की नजाकत को देखते हुए कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी सत्यनारायण गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम शेषमणि पांडेय और प्रभारी एसपी पीसी पांडेय भी पहुंचे। कमिश्नर और आईजी ने बताया कि आठ अक्तूबर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद से लेकर अब तक की कार्रवाई में सदर कोतवाली प्रभारी जयश्ंाकर सिंह और सरैंया चौकी प्रभारी अनिल साहू की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। यह भी बताया कि दो सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में नामजद सरैंया निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र किशन पुत्र श्रीनिवास उपाध्याय, कैमहापुरवा निवासी आशीष वर्मा पुत्र लवलेश के अलावा इन आरोपियों के सहयोगी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि इसके अलावा यदि और भी कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed