फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kothilihai team defeated Hinouta Mafi

Chitrakoot News: कोठिलिहाई टीम ने हिनौता माफी को हराया

Sun, 19 Jan 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kothilihai team defeated Hinouta Mafi
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते ग्राम प्रधान व अन्य। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सदर तहसील के पुरवा तरौहां गांव में मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला कोठिलिहाई और हिनौता की टीम के बीच खेला गया। इसमें कोठिलिहाई की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

शनिवार को टॉस जीतकर कोठिलिहाई ने हिनौता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हिनौता टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठिलिहाई की शुरुआत अच्छी रही। विपिन के ताबड़तोड़ 56 रनों के बदौलत पांच विकेट खोकर कोठिलिहाई ने मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दो विकेट लेने और 56 रन बनाने वाले विपिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्राम प्रधान मोहनलाल वर्मा व गोरेलाल गौतम ने दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बनकट विद्यासागर यादव ने टॉस कराकर दोनों टीमों का परिचय लिया। कमेटी के अजय यादव, ललित त्रिपाठी, शरीफ खान, गौरव मिश्र, कल्लू, फूलचंद्र आदि सदस्य मौजूद रहे। अंपायर रोहित यादव, आशीष यादव, स्कोरर सत्यनाराण, अनिल वर्मा व रुद्र त्रिवेदी और पुनीत त्रिवेदी ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed