फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   korona guideline jari

कोरोना संक्र्तमण के नियंत्रण में व्यापारी करें सहयोग- डीएम

Mon, 31 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
korona guideline jari
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक जून मंगलवार से अग्रिम आदेश तक सांयकाल सात से प्रात: सात बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापार संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि कोविड कंटेनमेंट जोन को छोड़कर दुकान, बाजार सुबह सात से सायं सात बजे तक पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगी। शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान पूर्णतया कोरोना कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाएं जैसे दूध, फल, सब्जी, दवाएं, चिकित्सालय, मेडिकल आदि को छोड़कर शेष दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी। हाईवे एक्सप्रेस-वे के किनारे ढाबे तथा ठेलें, खोमचे वालों को दो गज की शारीरिक दूरी तथा मास्क की अनिवार्यता के साथ खोलने की अनुमति होगी। अंडे, मांस एवं मछली की दुकानों को पर्याप्त सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णतया बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर रामप्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, पंकज अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, दीपक केशरवानी, गणेश केसरी, विवेक अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed