फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   korona

एक प्रवासी की रिपोर्ट निगेटिव बांदा से शिवरामपुर लौटा

Wed, 13 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
korona
फोटो नंबर-8- मुख्यालय के हाटस्पाट वार्ड के पास रणनीति बनाते डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 8 कोरेाना संक्रमित मिलने के बाद बने भय के माहौल के बीच बुधवार को राहत की खबर आई। लूक गांव के तीन पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में से एक युवक की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे चित्रकूट भेज दिया गया है। फिलहाल उसे अभी शिवरामपुर शेल्टर होम में ठहराया गया है। वहीं, बांदा में कार्यरत चित्रकूट निवासी राजस्व कर्मी के रिपोर्ट में लक्षण मिलने पर मुख्यालय से सटे बनकट में स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बुधवार को हॉटस्पाट एरिया का निरीक्षण कर गुजरने वाले वाहनों की जांच कराई। ड्यूटी में तैनात पुलिस को लगातार निगरानी में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि पूरी गंभीरता से जांच करें। किसी भी दशा में हॉटस्पाट में प्रवेश न दिया जाए। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को 42 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए जबकि आज किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। रैपिड रिस्पांस टीम के डा. डालचंद्र व डा. गौरव जैदका ने शिवरामपुर के शेल्टर होम, बेडीपुलिया के डिग्री कालेज व कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर में 112 लोगों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

एपीडेमिक सेल की मलेरिया टीम ने शेल्टर होम को सैनिटाइज किया। नगर पालिका की टीम ने भी कई स्थलों को सैनिाटइज किया। भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक गांव के तीन युवकों की बांदा में हुई जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने पर तीनों को बांदा मेडीकल कालेज में रखा गया था। बुधवार को इनमें से एक युवक की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव के बाद लगातार दूसरी व तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे बांदा से शिवरामपुर शिफट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed