फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kishore's body found on railway track

रेल पटरी पर मिला किशोर का शव मिला

Fri, 04 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kishore's body found on railway track
फोटो-7-घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के आउटर पर एक किशोर का शव ट्रेन से कटा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दो पड़ोसी युवकों पर पुराने विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के गांधीगंज मोहल्ला निवासी अरविंद रैकवार (16) पुत्र बबलू का शव मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के आउटर पर बृहस्पतिवार की रात को मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी व अन्य लोगों ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

किशोर के पिता रेलवे स्टेशन के बाहर खाने पीने की वस्तु बेचने का कार्य करते हैं। किशोर की मां पियल्ली रैकवार ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस के दो युवक पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे को फोन कर 3 सितंबर को घर से बुलाया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रात में ही मौत होने पर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया है। किशोर के पिता ने कहा कि ट्रेनों का आवागमन बंद होने से चार माह से कामकाज बंद चल रहा है। अरविंद कक्षा 6 तक पढ़ाई करने के बाद दुकान के ही कार्य में हाथ बंटाता है।

जीआरपी एसओ संजय सिंह यादव का कहना कि अरविंद के खुदकुशी करने की संभावना है। बताया कि अरविंद का घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed