फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kisan Mela settled in formality

Chitrakoot News: औपचारिकता में निपटा किसान मेला

Sun, 12 Mar 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 12 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mela settled in formality
चित्रकूट। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत किसान मेला का आयोजन तो विभाग ने पूरे तामझाम के साथ किया लेकिन समापन की औपचारिकता नजर आई। हालत यह रही कि कार्यक्रम स्थल में इसका समापन न कर विभागीय कार्यालय में किसानों को बुलाकर बीज व बास्केट का वितरण कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे कालूपुर में स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत किसान मेला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तो कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम समेत कई विभाग के अधिकारी पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार किसानों को उपयोगी जानकारी दी गई। सब्जी व फल के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से अच्छा उत्पादन करने वाले पांच किसानों को सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम का समापन शनिवार को इसी स्थल से होना था लेकिन ऐसा नजर नहीं आया। कुछ किसानों ने बताया कि किसानों का दल भ्रमण में भी नहीं गया।
विज्ञापन

दोपहर को पंजीकृत किसानों में 125 किसानों को कचहरी परिसर के पास स्थित विभागीय कार्यालय से बास्केट व बीज का वितरण करा दिया गया।

जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि किसानों का भ्रमण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से शनिवार की जगह रविवार को होगा। इसके लिए चयनित किसानों को सूचना दी गई है। बीज व बास्केट के अलावा अन्य सामग्री का वितरण नियमानुसार ही किया गया है। किसानों को भटकाने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed