फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   khoya vyapari ki patni ne fansi lagai

चित्रकूटः खोया व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगा खुदकशी की

Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
khoya vyapari ki patni ne fansi lagai
अर्चना देवी, फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नागर गांव में खोया व्यापारी की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर रविवार की शाम खुदकुशी कर ली। ससुरालियों का आरोप है कि पान मसाला खाने को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर खुदकुशी की, जबकि मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने पर पति समेत ससुरालियों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

नागर गांव में रविवार को अर्चना देवी (30) पत्नी महेश पांडेय ने घर के अंदर संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के देवर कल्लू उर्फ पुष्पराज पांडेय का कहना है कि दंपति के बीच पान मसाला खाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के पहले महेश दूध लेने के लिए दूसरे गांव चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी नहीं थे। उसी समय अर्चना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब महेश लौटकर आए तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उधर, महिला के भाई चुन्नू त्रिपाठी, भतीजे राकेश आदि ने बताया कि दहेज के लालच में आए दिन पति समेत ससुराली मारते पीटते थे। घटना के दिन भी लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई है। जलाया भी गया, जिसके निशान शरीर में हैं। मृतक की शादी सात साल पहले हुई थी। थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पता चली है। मायके पक्ष ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed