फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   khadaan aur krashar mil mein din-raat ho raha patthar tudaan

खदान और क्रशर मिल में दिन-रात हो रहा पत्थर तुड़ान

Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khadaan aur krashar mil mein din-raat ho raha patthar tudaan
चित्रकूट/भरतकूप। खदानों व क्रशर मिल में दिन-रात पत्थर तुड़ान हो रहा है। जेसीबी व पोकलैंड से पहाड़ों पर पत्थर का तुड़ान कर मशीन से ही ट्रकों में पत्थर लोड़ किए जा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन किशोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण के आरोप की जांच करा रहा है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। कई क्रशर मालिक और कथित समाजसेवी पत्थर पट्टाधारक रातोंरात लाखों रुपये के माल का आवागमन कर रहे हैं। यह अधिकारियों को जांच से मजदूरों के न आने से बंदी की बात कह कर गुमराह कर रहे हैं। इस तरह लाखों रुपये के राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कई क्रशर व खदान संचालकों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया था कि काम बंद चल रहा है। इससे लॉकडाउन के बाद से आमदनी नहीं हो रही है। मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। इनमें कई कथित समाजसेवी क्रशर मालिक मौजूद थे। इधर गाेंडा व अकबरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि रात भर खदानों में मशीनों से पत्थर तुड़ाई होती है। क्रशर भी चलते हैं। जिला प्रशासन की आंख में धूल झोंकी जा रही है। यह सही है कि मजदूरों की संख्या कम है। पहाड़ों पर जेसीबी और पोकलैंड से काम हो रहा है। एक रात में 50 ट्रक पत्थर का ढुलान होता है।
विज्ञापन

इस मामले में भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि जिला खनिज विभाग जब कहता है, कार्रवाई की जाती है। दिन-रात पत्थर तुड़ान और क्रशर संचालन की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed