{"_id":"e58c79eb5329734b20e167a152fb2469","slug":"keep-strong-willpower-and-become-selforgnised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखें दृढ़ इच्छाशक्ति, बनें स्वावलंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखें दृढ़ इच्छाशक्ति, बनें स्वावलंबी
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह गोष्ठियां कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इसमें युवाओं को दृढ़ इच्छाशक्ति रखने और स्वावलंबी बनने की सीख दी गई।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने किया। उन्हाेंने विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सीख दी। मौके पर रमापति मिश्र, न्यायबंधु गोयल, विश्वेश दुबे, सचींद्र उपाध्याय, निहार रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिले में महासदस्यता अभियान शुरू किया। इसका उद्घाटन जिला सदस्यता प्रमुख आनंद प्रताप सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
आनंद ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेना होगा। मौके पर रवी प्रकाश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, गुलजार सिंह, नरेश सिंह, जितेंद्र कुमार शुक्ला, अनुज अग्रहरि आदि रहे।
उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरानी बाजार स्थित कार्यालय में जिला प्रचारक पीयूष ने कहा कि वर्तमान में युवा पाश्चात्य सभ्यता की ओर मुड़ रहे हैं, ये ठीक नहीं है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, हमें ऐसे युवकों का निर्माण करना है, जिनमें आभा, बल, प्रचंड इच्छाशक्ति, पांडित्य और स्वावलंबन हो।
कार्यक्रम में जितेंद्र प्रताप सिंह, दयाशंकर केशरवानी, आशीष पांडे, राजीव, सचिन कुमार, तेज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने भी शिवपुरी पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती मनाई। इसमें शिवकुमार त्रिपाठी, संतोष, सुनील, शिवाकांत आदि मौजूद रहे।
वहीं मऊ प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि विवेकानंद ने विश्व धर्म सम्मेलन में भारत की पताका लहराई थी।
मौके पर राघवेंद्र मिश्रा, भुल्ले महाराज, दीपनारायण, राजेंद्र पांडे, रामलोचन, धनीबाबू, राजेश मौर्य, इंद्रकुमार आदि मौजूद रहे। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। उधर, मंडल महामंत्री नीलधर की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। इसमें रमेश शुक्ला, सुनील मिश्रा, पुष्पकुमार, महेश पांडे, दिनेश चंद्र शुक्ला, शिवशरण शुक्ला, शहीद अहमद आदि मौजूद रहे।