{"_id":"9d2550980ced14e7db7c6ca416b17c31","slug":"keep-mandakini-clean-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी को पावन रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी को पावन रखें
ब्यूरो। अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से अन्य तीर्थस्थानों के लिए निकली साधु संतों की यात्रा का चित्रकूट में स्वागत किया गया। जिले में इस पदयात्रा की अगुवाई गायत्री शक्तिपीठ के संयोजक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने की। संतों ने मंदाकिनी नदी को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्रा संत गोविंददास के नेतृत्व में निकाली गई है। नौ अप्रैल तक यह जिले में रहेगी। बुधवार को संतों ने मंदाकिनी नदी के किनारे जोतहरी, सप्तलोक आश्रम, भंवरा आदि स्थानों का भ्रमण किया। तटों के किनारे रहने वाले लोगों से मंदाकिनी को शुद्ध और पावन रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान के डा. रामऔतार शर्मा के साथ पंद्रह सदस्य दिल्ली से तीन वाहनों से इस यात्रा के अंतिम स्थल भरभरा झांसी तक साथ रहेंगे। मौके पर अरविंद सिंह, वेदप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन