फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Karvi-Rajapur road is in disarray, fury among people

कर्वी-राजापुर मार्ग बदहाल, लोगों में रोष

Sun, 31 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Karvi-Rajapur road is in disarray, fury among people
कर्वी-राजापुर मार्ग का कुछ ऐसा है हाल। - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर/पहाड़ी। कर्वी राजापुर मार्ग की सूरत इन दिनों खस्ताहाल हो गई है। खनिज सामग्री लादकर चलने वाले ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन

कर्वी राजापुर मार्ग का करीब 32 किमी का हिस्सा जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। यह मार्ग सैकड़ों गांवों सहित कौशांबी जिले की सीमा से भी लगती है। इसके चलते इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों के निकलने से जगह-जगह सड़क की गिट्टी उखड़ गईं हैं, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता, समाजसेवी सुभाष अग्रवाल, राजेश सिंह व सुनील कुमार ने बताया कि राजापुर तीर्थ स्थान पर गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पड़ने से यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खराब होने से आए दिन जाम भी लगता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि इस सड़क को कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ दिया गया है, जिसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed