{"_id":"646dd3740e00b5fb72fa4c659f06938a","slug":"kanpur-aligarh-beat-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को महिला टीमों के बीच मैच
विज्ञापन
हुआ। इसमें कानपुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ एसपी स्वामी प्रसाद और विधायक वीर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। टास अलीगढ़ ने जीता और क्षेत्ररक्षण की बात कही। कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए।
शोभा ने 60, अंजू शर्मा ने 16, अर्पिता ने 15 रन बनाए। अलीगढ़ की नेहा और प्रीति ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अलीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 98 रन ही बना सकी। सोनिया ने 40, नीरज कुमारी ने 27 रन का योगदान दिया। कानपुर की गेंदबाज शिल्पी ने दो, अंजू रानी ने दो और प्रीति ने एक विकेट लिया।
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कानपुर की शोभा रहीं। अंपायर ऋषि और प्रेमनारायण व स्कोरर विजय भारद्वाज रहे। कमेंट्री आशीष और अभेष ने की। मोशू खान, हाशिम अली, पंकज अग्रवाल, जयशंकर मिश्र, अवनीश मौजूद रहे।