फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kali Devi's check dam was washed away in the flood of Bardaha river.

Chitrakoot News: बरदहा नदी के उफान में काली देवी का चेकडैम बहा

Mon, 31 Aug 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 31 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kali Devi's check dam was washed away in the flood of Bardaha river.
फोटो 31 सीकेटीपी-40-काली देवी के पास बन चेकडैम के बहने से निकलता पानी। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। चित्रकूट के मानिकपुर स्थित पाठा क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बरदहा नदी में आए पानी के सैलाब के कारण काली देवी के पास बना चेकडैम बह गया।
विज्ञापन

चेकडैम टूटने से सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसान गर्मी तक इसी चेकडैम के पानी से पंपिंग सेट के जरिये सिंचाई करते थे। अब पानी का ठहराव नहीं हो सकेगा, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी होगी।
विज्ञापन

उप-जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी और तहसीलदार दयाशंकर वर्मा ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने नुकसान का आकलन करवाया और ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। राजस्व दल को सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल भरपाई करने का निर्देश भी दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed