{"_id":"5fef570b8ebc3e3c4073df29","slug":"kaangresee-neta-kee-hatya-ke-aaropee-kee-talaash-mein-chhaape-chitrakutt-news-knp603292761","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता की हत्या के आरोपी की तलाश में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता की हत्या के आरोपी की तलाश में छापे
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ हैं। एसपी द्वारा गठित पुलिस की तीन टीमों ने रायफल समेत मुख्य आरोपी कमलेश रैकवार की तलाश में राजापुर, कर्वी व भरतकूप के अलावा कौशांबी जिले में छापा मारा, लेकिन अभी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
पुलिस ने हत्यारोपी के पुत्र व मामले में नामजद राहुल रैकवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी के परिजन गांव लौट आए हैं, जिसको देखते हुए गांव में अभी भी पीएसी तैनात है।
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात को प्रसिद्धपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते कमलेश रैकवार ने अपनी लाइसेंसी रायफल से कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल व उनके भतीजे शुभम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
घटना में शुभम का भाई आकाश व उसकी मां भी घायल हुए हैं। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं।
शुक्रवार को पुलिस की टीमों ने कौशांबी समेत मुख्यालय के कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस ने नामजद राहुल रैकवार को पकड़ लिया है, जिससे पूूछताछ जारी है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी को दबोच कर जेल भेजा जाएगा।