{"_id":"1e9be8a57ced0916cf41d800146376b7","slug":"jwellery-marcket-closed-against-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के विरोध में सराफा बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के विरोध में सराफा बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार मंडल और जिला सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के विरोध में सराफा बाजार बंद रखा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
सोने और चांदी की एक लाख से ज्यादा की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य करने से सर्राफ नाराज हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की इस नीति से कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा, व्यवसाय भी प्रभावित होगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ सराफा व्यापारियों ने जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अगर ऐेसी अनुचित व्यवस्था को तत्काल समाप्त नहीं करती तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर राहुल गुप्ता, अंकित पहारिया, अतुल अग्रवाल, ओम केशरवानी, मुकुल अग्रवाल, राम विशाल सोनी, चंद्रपाल सोनी, सुरेंद्र, जागेश्वर, राजकिशोर, गोपीकिशन, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन