{"_id":"612bcbe68ebc3e74e856cbd6","slug":"jhokis-adorned-from-house-to-house-shri-krishna-s-birth-anniversary-today-chitrakoot-news-knp6490190175","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाने के लिए एक दिन पहले किया तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाने के लिए एक दिन पहले किया तैयारी
विज्ञापन
- बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सजी दुकानें। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज घरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की तैयारियां घरों में एक दिन पहले से शुरू हो गईं है। बाजार में सजावटी सामानों की जमकर बिक्री हुई।
जिले में जन्माष्टमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें घरों सहित मंदिरों में पूजा पाठ होगी। झांकी की सजावट के लिए लोग दिनभर घरों में लगे रहे। बाजार सजावटी सामग्री वाली दुकानों से सज गया है। दुकानदारों ने भगवान के लिए आकर्षक परिधान मंगाए है। जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। नंद गोपाल की वंशी, मुकुट व माला भी भक्तों को लुभा रही है। दुकानदार राजेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता ने बताया कि अबकी बार नए आसान मंगाए है। जो बहुत ही आकर्षक है। जिनकी कीमत 400 रुपये तक है। वही कान्हा को झूलाने के लिए पालना की कीमत भी 120 रुपये है।
चित्रकूट। धर्मनगरी के संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रप मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा वृषभ व सूर्य सिंह राशि में जन्म लिया था। इस वर्ष जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र व चंद्रमा के वृषभ राशि मेें रहते हुए मनाई जाएगी। जिससे जन्माष्टमी इस बार सिद्धि योग बना रहा है।