{"_id":"6787fff4454940611a0b1dcb","slug":"jhansis-team-defeated-kanpur-and-entered-the-final-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112491-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कानपुर को हराकर झांसी की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कानपुर को हराकर झांसी की टीम फाइनल में
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच झांसी व कानपुर के बीच खेला गया। इसमें झांसी के बल्लेबाजों ने पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने कानपुर के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। झांसी ने आसानी से 80 रन से मुकाबला जीत लिया। झांसी ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
झांसी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। बल्लेबाज उत्कर्ष ने 44 गेंद पर 65, संजय ने 55 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। गेंदबाज करन ने तीन, नीरज ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 24.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज संजय ने चार, अनुज ने एक विकेट लिया। झांसी ने इस मुकाबले को 80 रनों से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच संजय रहे। हैदर जहां और दिन्नी यादव ने अम्पायरिंग की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व विशिष्ट अतिथि सुशील द्विवेदी ब्लाक प्रमुख, विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। स्कोरर सौरभ नाहर, कमेंटेटर लोकेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनुराग, आदेश, फिरोज अंसारी, रानू मौजूद रहे।