फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jhansi won the tournament by defeating Rae Bareli

Chitrakoot News: झांसी ने रायबरेली को हराकर जीता टूर्नामेंट

Thu, 16 Jan 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jhansi won the tournament by defeating Rae Bareli
सुभाष चैलेंज कप जीतने के बाद ट्राफी के साथ मौजूद झांसी की टीम।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप का फाइनल मैच झांसी और रायबरेली के बीच खेला गया। झांसी के गेंदबाजों के दम पर कम स्कोर वाले मैच में रायबरेली को हराकर फाइनल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रहे मैच में गुरुवार को झांसी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 138 रन बनाए। बल्लेबाज आकाश दीप ने 48, विवेक ने 21 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाज अश्वनी ने तीन, कुलदीप ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायबरेली की टीम 22.2 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई। गेंदबाज संजय ने चार और अनुज ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी ने इस मुकाबले को 23 रनों से जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 1 लाख 20 हजार और उपविजेता रायबरेली को 60 हजार और मैन ऑफ सीरीज 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द मैच संजय रहे। मुख्य अतिथि प्रिंस रियासत अली ज्वाइंट सेक्रेटरी यूपीसीए, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सुशील द्विवेदी ब्लाक प्रमुख, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश खरे, डॉ. सीताराम, मोसु खान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता, केशव शिवहरे आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed