{"_id":"59592dab4f1c1b8c1a8b47e3","slug":"jhajjham-rain-rolled-in-the-rain-the-municipal-open-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, पालिका की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, पालिका की खुली पोल
चित्रकूट
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
monsoon rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में अब बारिश कुछ अंतराल में हो रही है। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान भी लुढ़क गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश होेने से किसानों को भी राहत है लेकिन शहर के कई इलाकों में भरा बारिश का पानी नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलता है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिससे रविवार को कई स्थानों पर झमाझम बारशि होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया। शहर में भी अच्छी बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल गांव की कच्ची गलियों में देखने को मिल रहा है।
इस साल जुलाई माह में पूरी तरह से मानसून सक्रिय हुआ है। जून के अंतिम सप्ताह में एक दो दिन बूंदाबंादी जरूर हुई थी लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई थी। जुलाई माह की शुरूआत होते ही झमाझम बारिश होने लगी है। जिससे किसानों ने राहत की सास ली है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने से खेतों व खलिहानों में पानी भर गया। जिससे किसानों के चहरे खिल गए। बारिश होते ही कई स्थानों पर बच्चे घर की छत पर चढ़कर बारिश का आनंद उठाते रहे।
तीन दिन से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन नगर पालिका क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव से पालिका की तैयारियों की पोल खुल गई है। कई मार्गों पर पानी जमा होने से पैदल व बाइक से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की गलियों व गांव की कच्ची गलियों में पानी भर गया। जिससे आने-जाने में परेशानी भी हुई।