फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jeevan ki sanjeevni hai bharat chartra

भरत चरित्र श्रवण करने मात्र से जीवन में संजीवनी मिलती है . मोरारी बापू’

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
jeevan ki sanjeevni hai bharat chartra
चित्रकूट। मानव जीवन की संजीवनी भरत चरित्र है। इसका अनुसरण करने वाला कभी दुखी नहीं रहेगा। प्रभु उसके सारे कष्ट दूर करेंगे। यह बात संत मोरारी बापू ने चित्रकूट के आयोग्यधाम में कही।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन मंगलवार को संत मोरारी बापू ने चित्रकूट की महिमा पर कहा कि चित्रकूट में भूत वर्तमान भविष्य लागू नहीं हो सकता है। कलयुग का जो प्रभाव दिखता है उसकी वजह हम हैं। चित्रकूट तीनों कालों से मुक्त है क्योंकि यह भगवान की विहार भूमि रही है। यहंॉ भगवान कण कण में है। चित्रकूट संतों की भी भूमि है। कभी कोई साधू किसी पर नाराज हो जाये तो बुरा नहीं मानना है उसकी कठोरता क्षणिक रहती है। उसमें भी कोई हित छिपा रहता है। भरत का चरित्र श्रवण करने मात्र से जीवन में संजीवनी मिलती है। रामकथा के आयोजक मंडल के सदस्य वाराणसी के समाजसेवी किशन जालान, सूर्यकांत जालान, करुणेश खेमका, सतुआ बाबा, अखिलेश खेमका कोविड नियमावली का पालन करते हुए कथा की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed