फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jeep overturns in drain, one dead, six injured

Chitrakoot News: जीप नाले में पलटी, एक की मौत, छह घायल

Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jeep overturns in drain, one dead, six injured
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे से सवारियां भरकर परदवां गांव जा रही डग्गामार कमांडर जीप नाले में पलट गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर मऊ कस्बे से सवारियां भरकर परदवां गांव डग्गामार कमांडर जीप जा रही थी। परदवां गांव के पहले अनियंत्रित होकर जीप गुहिया नाले में पलट गई। जीप पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में परदवां निवासी रतनधर द्विवेदी (65), प्रेमवती (30), बरियारी कला निवासी कुसुमिया (60), संपतिया (45), रामपथ (60), गीता देवी (35) व गढ़वा निवासी कुसुमा (50) घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। कुसुमा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed