फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jeep overturned in overtaking, tractor rider dies

ओवरटेक करने में पलटी जीप, ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jeep overturned in overtaking, tractor rider dies
फोटो- 6- पहाड़ी मार्ग पर दुर्घटना के बाद पलटे पड़े वाहन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। ईंट लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में दोनों वाहन पलट गए। जिससे ट्रैक्टर सवार मजदूर की दबने से मौत हो गई। वहीं जीप में सवार चह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पहाड़ी-राजापुर मार्ग लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोह मोड़ के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में जीप की टक्कर से दोनों वाहन असंतुलित होकर पलट गए। जिससे ट्रैक्टर में सवार मजदूर राजकुमार (34) की मौत हो गई। वहीं जीप में सवार भौंरी गांव के राजकुमार
विज्ञापन

, राहतअली निवासी बदौसा, राजापुर कस्बे के केशरिया, फूलमती, शिवकरण, तारामती, पांच वर्षीय सुग्रीव निवासी कौशांबी मंझनपुर, मीना पत्नी मोतीलाल निवासी दारबहा जिला एवतमान महाराष्ट्र घायल हो गए। यह सभी कर्वी से राजापुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्री दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed