फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jai hanuman sant hitkari

जय हनुमान संत हितकारी

Sat, 04 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 04 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
jai hanuman sant hitkari

भगवान श्रीराम की तपोभूमि में रामभक्त हनुमान की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। पूरे तीर्थक्षेत्र में मठमंदिरों में विशेष पूजन-आरती और भंडारे के आयोजन हुए।

विज्ञापन


शनिवार को चंद्रग्रहण की वजह से ज्यादातर मंदिरों के पट बंद रहे। शाम को 7 बजे चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों के पट खुले। इसके बाद दर्शनार्थियों की भीड़ लग गई। नांदी के हनुमान जी, बरहा के हनुमान जी, लाइना बाबा सरकार, बूढ़े हनुमान जी, हनुमान धारा, पंपासुर, काली देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य जगहों में भक्तों ने पवन सुत की पूजा की।
विज्ञापन


इसके अलावा मऊ क्षेत्र के बरियारी कलां, मानिकपुर क्षेत्र के अमरावती आश्रम, पहाड़ी रोड के सिंघनिया बाबा आश्रम आदि प्रमुख प्राचीन मंदिरों और परिक्रमा परिक्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन हुए। खोही के बाल व्यास बृजेंद्र शास्त्री ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष फल भक्तों को प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed