{"_id":"68b48230bd551de3d60cb830","slug":"issues-relevant-like-collective-insurance-cancer-immunization-and-mission-ias-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120088-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सामूहिक बीमा, कैंसर टीकाकरण और मिशन आईएएस जैसे मुद्दे प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सामूहिक बीमा, कैंसर टीकाकरण और मिशन आईएएस जैसे मुद्दे प्रासंगिक
Sun, 31 Aug 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का प्रांतीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें समाज के विभिन्न मुद्दों, संगठन की मजबूती को लेकर जो भी प्रस्ताव रखे गए वह सब मंजूर हुए। तय हुआ कि जनवरी 2026 में जोधपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाधिवेशन में देश के सभी प्रांत के आने वाले प्रतिनिधियों का इन मुद्दों पर किए गए कामों की समीक्षा भी की जाएगी।
प्रमोदवन स्थित दास हनुमान मंदिर परिसर में प्रांतीय सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को सुबह ही तय मुद्दों पर काम करने का संदेश देकर सम्मेलन का समापन किया गया। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा और महामंत्री अजय काबरा ने सभी प्रतिनिधियों से संकल्प दिलाया कि अपने घर के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर आईएएस बनाने की दिशा में काम करें। इसके लिए माहेश्वरी सभा पूरा सहयोग करेगी।
मिसेज यूनिवर्स डॉ. रूपाली मोहता, पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री रवींद्र गांधी, संगठन मंत्री विनम्र माहेश्वरी, कोठारी बंधु शौर्य स्मृति ट्रस्ट अध्यक्ष लोकेन्द्र करवा, महेश सेवा ट्रस्ट, महिला संगठन, युवा संगठन और लखनऊ इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।