फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   interview for contract based post in health department is now postphoned

संविदा भर्तियों के साक्षात्कार का परिणाम फिर स्थगित

Mon, 01 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 01 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधारित भर्तियों के साक्षात्कार का परिणाम फिर रोक दिया गया है। ये जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि पूरा मामला राज्य स्तर पर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं से तय किया जाएगा कि परिणाम की घोषणा करनी है या फिर नए सिरे से पूरी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में लगभग पांच दर्जन पदों पर भर्तियों के लिए हुई साक्षात्कार की प्रक्रिया दूसरी बार स्थगित की गई है। पहले 19 मई को साक्षात्कार हुआ, उसे कैंसिल कर दिया गया। फिर तीस मई को हुए साक्षात्कार को लेकर हुए विवाद के बाद सीएमओ ने इसे फिर स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि प्रक्रिया पर सवाल उठने और कुछ तकनीकी कमियां सामने आने के बाद उन्होंने और एडीएम ने इस पर साइन करने से मना कर पूरा मामला शासन को भेजने का निर्णय लिया है। फिलहाल सभी भर्तियों के परिणाम स्थगित कर दिए गए हैं। अब यह उच्चाधिकारियों को तय करना है कि प्रक्रिया को स्वीकृति दी जाए या इसे नए सिरे से शुरू किया जाए। यह भी चयन समिति तय करेगी कि अगली बार चयन प्रक्रिया राज्य स्तर पर होगी या जिला स्तर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के  लिए हुआ था साक्षात्कार
संविदा के आधार पर प्रसव केंद्र के लिए स्टाफ नर्स, एएनएम तथा आरबीएसके के अंतर्गत एएनएम पद के चयन के लिए 30 मई को साक्षात्कार हुआ था। इसका परिणाम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed