फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions to keep an eye on the border, 72 stranded for not wearing mask

बार्डर पर नजर के निर्देश, मॉस्क न पहनने पर 72 फंसे

Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep an eye on the border, 72 stranded for not wearing mask
फोटो- 10- चित्रकूट व प्रयागराज जिले की सीमा मुर्का के पास पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एडीजे प् - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अभी तक कोई कोरोना संक्रमित मरीज न मिलने के बावजूद अफसर सतर्कता बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। एडीजे जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने आईजी/डीआईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह के साथ गुरुवार को चित्रकूट, प्रयागराज व रीवां जिले की सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी से कहा कि सीमा क्षेत्र पर आवागमन पर खास नजर रखी जाए ताकि कोई भी कोरोना पॉजिटिव जिले में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार कोे 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 251 सैंपल में 220 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। घर बैठे मरीजों को इलाज दिलाने के कार्य टेलीमेडीसिन प्रणाली से 77 लोगों का इलाज हुआ। उधर, शेल्टर होम में ठहरे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी मऊ के अनुसार, लॉकडाउन के उल्लंघन में 98 लोगों पर कार्रवाई की जबकि मॉस्क न पहनने पर 72 लोग फंस गए। इनमें से 30 लोगों पर सदर कोतवाल अनिल सिंह ने शहर के ट्रैफिक चौराहे पर कार्रवाई की। उधर, एडीजे जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश व आईजी/डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने मुर्का बार्डर पर चेकिंग की। वहां तैनात पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि बार्डर सील रखें व सभी पुलिसकर्मी मॉस्क लगाए। हाथों को सैनिटाइज करते रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, मऊ सीओ विजयेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मानिकपुर क्षेत्र के एलैहा बडैया गांव की एक परिवार के सदस्य बांदा जिले के इचौली गांव में दो माह पहले फसल काटने के लिए गए थे। वो लॉकडाउन में वहां फंस गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को राजकुमारी, सुखरनिया, बब्बू, नीतू, शांति व दो तीन बच्चे जिला मुख्यालय पैदल पहुंचे। बताया कि तीन दिन पहले इचौली से पैदल चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed