{"_id":"61f57790fc59a1256d1d529f","slug":"instructions-for-the-treatment-of-disabled-prisoners-in-jail-chitrakoot-news-knp6778040158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में दिव्यांग बंदी का इलाज कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में दिव्यांग बंदी का इलाज कराने के निर्देश
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसपी के साथ अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरकों में कैदियों से भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य व शौचालय आदि की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि शौचालय, विद्युत, पेयजल, सफाई की अच्छी व्यवस्था रहे, ताकि किसी कैदी को कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कैदी सुघर सिंह का एक पैर कटा देख जेलर को निर्देश दिए कि जिला दिव्यांग अधिकारी से जयपुर फुट तत्काल उपलब्ध कराएं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष कंकोरिया को निर्देश दिए कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए। कैदियों से कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण किया जाए। इस दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, प्रभारी जेलर संतोष कुमार, उप कारापाल आलोक कुमार, पीयूष पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।