चित्रकूट। गेहूं खरीद मानक के अनुरूप न हो पाने पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि लेखपाल क्षेत्र में जाकर किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें।
कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद, पीएम स्वनिधि योजना व कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। पीएम स्वनिधि योजना में कहा कि इसमें सभी मन लगाकर कार्य करें। उन्होंने कहा गेहूं खरीद तेजी से नहीं हो रही है। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में लेखपालों के माध्यम से गेहूं खरीद बढ़ाएं। जिन किसानों का पैसा बाकी है उन्हें जल्द से जल्द दिया जाए। यहां एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम कर्वी पूजा यादव, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।