फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Inspector and three constables suspended for clashing with RSS officials

आरएसएस पदाधिकारियों से भिड़ने में दरोगा व तीन सिपाही निलंबित

Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inspector and three constables suspended for clashing with RSS officials
चित्रकूट। सदर कोतवाली में विवाद सुलझाने के दौरान आरएसएस के एक पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के दखल के बाद एसपी ने बुधवार को एक दरोगा व तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार धुस मैदान के पास एक पान की गुमटी संचालक का स्थानीय लोगाें से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस टीम पूछताछ के लिए पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को एक पक्ष की ओर से आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता के साथ रात में कोतवाली पहुंचे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि काफी बहस के दौरान दरोगा व सिपाही का आरएसएस पदाधिकारियों से विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनका मोबाइल छीन लिया और बिना वजह दखल न देने की बात कही। इस घटना की जानकारी होने पर आरएसएस व भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। मामले की जानकारी डीएम व एसपी को दी गई।

इस पर शिकायत के आधार पर एसपी धवल जायसवाल ने कोतवाली के दरोगा चंद्रमणि पांडेय, सिपाही हरिओम, शरद व अभिषेक को निलंबित कर दिया है।
एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गाली गलौज व छीना झपटी के आरोप लगाए हैं। दरोगा ने वर्दी पकड़ने की बात कही है। मामले की जांच अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है।
बुधवार को यह घटना जिले भर में सुर्खियाें में रही, लेकिन आरएसएस और भाजपा के नेता इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतराते रहे। कई ने तो फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed