{"_id":"67f81214cedd3a5f6e0ff204","slug":"inspection-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-114815-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे कार्य समय से पूरे न हुए तो होगी कार्रवाई : महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे कार्य समय से पूरे न हुए तो होगी कार्रवाई : महाप्रबंधक
विज्ञापन
निरीक्षण करते महाप्रबंधक।
- फोटो : निरीक्षण करते महाप्रबंधक।
मानिकपुर(चित्रकूट) उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने गुरुवार को प्रयागराज-मानिकपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई काम अधूरे होने पर फटकार लगाई। कहा कि निर्धारित समय से काम पूरे न हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने बताया कि विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है। जिसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की पिछली खिडक़ी से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मार्ग में पडऩे वाले स्टेशनों की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति में सुधार करने के लिए कहा। महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चयनित मानिकपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने मानिकपुर जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्यों, जिसमे निर्माणाधीन पैदल, उपरगामी पुल, सेकंड इंट्री, रनिंग रूम, निर्माणाधीन रनिंग रूम बिल्डिंग का काम धीमा चलने पर नाराजगी जताई। कहा कि समय से काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आकांशु गोविलय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सीताराम प्रजापति, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर शैलेश कुमार, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।