{"_id":"5e458ec28ebc3ee60172f749","slug":"indian-horticulture-summit-in-chitrakoot-from-today-onwards-chitrakutt-news-knp54445748","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भारतीय बागवानी शिखर सम्मेलन विवि में आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भारतीय बागवानी शिखर सम्मेलन विवि में आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और सोसाइटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय हॉर्टिकल्चर समिट 2020 का आयोजन विश्व विद्यालय परिसर में 14 फरवरी से होगा। समिट में भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सहभागिता होगी। इस समिट में पर्यावरण प्रभाव को कम करते हुए विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने के सक्षम समाधान पर चर्चा की जाएगी।
बृहस्पतिवार समिट के स्थानीय संयोजक प्रो. देव प्रभाकर राय ने बताया कि 14 फरवरी से प्रारंभ होने वाली समिट का उद्घाटन मप्र सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री कमलेश्वर पटेल करेंगे। पूर्व कुलपति प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह एवं पूर्व कुलपति डॉ. कल्लू गौतम, कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति डॉ. यूएस गौतम व प्रख्यात वैज्ञानिक डा. एसके मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम कुलपति महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय करेंगे।
कार्यक्रम के राष्ट्रीय आयोजन सचिव प्रोफेसर बलराज सिंह तथा स्थानीय संयोजक प्रोफेसर डीपी राय ने बताया कि इस समिट में वैज्ञानिकों की परिचर्चा 9 सत्रों में होगी । हॉर्टिकल्चर समिट का यह आयोजन मध्य प्रदेश राज्य में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। प्रो. राय ने बताया कि इस आयोजन से किसानों के आय की वृद्धि के सुलभ और सहज संभावनाओं के द्वार खुल सकेंगे और स्थानीय किसानों को भी इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा ।