फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   India will be the integration of

भारतीय बनने से आएगी एकता

Thu, 28 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
India will be the integration of
 जिले में धूमधाम से 67वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। डीएम नीलम अहलावत ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद कहा कि हम सभी लोगों को धर्म, जाति व समुदाय का नहीं, भारतीय बनकर रहना है। पुलिस लाइन में परेड के बाद देश भक्ति के गीतों पर नन्हें मुन्नें  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही ली। कोई महात्मा गांधी तो कोई बार्डर का सिपाही बनकर दर्शक को जज्बे से भर दिया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर जिले में मंदिर, मस्जिद व चर्च में सर्वधर्म प्रार्थना हुई। इसके बाद नगर पालिका कर्वी, मलिन बस्ती शंकरगंज, नगर पंचायत राजापुर व नगर पंचायत मानिकपुर में सफाई की गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड के दौरान  पुलिसकर्मियों का हौसला भी देखने लायक था। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में वियजी स्कूलों, बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। समाजसेवी केशव शिवहरे को भी एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


वहीं जिले के चित्रकूट इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज, जेएम बालिका इंटर कालेज, स्व. श्रीमती बुइयाबाई इंटर कालेज, सहज गर्ल्स इंटर कालेज, परम विद्यामंदिर, भाभा पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, पं. साधौ प्रसाद बाल शिक्षा निकेतन, नगर शिक्षा समिति के विद्यालयों, जेपी इंटर कालेज, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय, रोहित कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा मिशन आदि विद्यालयों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरैंया प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, राजशिक्षा निकेतन व पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला स्टेडियम में डीएम एकादश व जिला जज एकादश के बीच  20 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। जिसमें जिला जज एकादश के कप्तान सीजेएम कृष्ण कुमार व डीएम एकादश एसपी केके चौधरी थे। मैच डीएम एकादश ने जीता। उधर पटेल चौराहा से धुस मैदान तक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड ने रूट मार्च किया। राजापुर, शिवरामपुर, मऊ, पहाड़ी, मानिकपुर, भरतकूप, रैपुरा, भौंरी व बरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed