{"_id":"5f5128fd8ebc3e53765bbef7","slug":"indefinite-strike-will-be-done-if-the-case-is-not-returned-chitrakutt-news-knp5805180165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे वापस न होने पर कर देंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे वापस न होने पर कर देंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
फोटो-12- शहर के गल्ला मंडी परिसर में बैठक करते गल्ला आढ़ती। - संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गल्ला आढ़ती व मंडी सचिव के बीच चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को आढ़तियों ने बैठक कर आंदोलन के आगे की रणनीति बनाई। तय हुआ कि जल्द मुकदमे वापस नहीं हुए और मंडी सचिव यहां से नहीं हटाए गए तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि जिले के प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने शुक्रवार को मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
25 अगस्त को मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित गल्ला मंडी परिसर में एक व्यापारी का बिजली कनेक्शन काटने के बाद हुए विवाद में मंडी सचिव ने 17 व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराजआढ़तियों ने हड़ताल कर दी थी। जो लगातार चल रही है।
समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि कोरेाना संक्रमण के चलते बांदा, राठ व उरई के गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को हड़ताल के समर्थन में आने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों को कहना है कि शुक्रवार को यदि व्यापारी हित में समझौता नहीं होगा तो फिर पूरे बुंदेलखंड की गल्ला मंडियों के आढ़ती आंदोलन करेंगे। बैठक में शिवमंगल सिंह, उमादत्त पांडेय, आनंद अग्रवाल, बृजकिशोर शिवहरे, रामनिहोरे केशरवानी, किशोरी लाल, रज्जन गुप्ता, ज्ञान सिंह, अवधेश, मुंशीलाल, विशाल, रामनरायण, संतोष आदि मौजूद रहे। वहीं बताया गया कि कई दिनों से आढ़तियों की हड़ताल व विवाद बढ़ता देख मंडी सचिव अवकाश पर चले गए थे। अब उनके शुक्रवार को लौटने की संभावना है।