फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Indefinite strike of sanitation workers

सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल

Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of sanitation workers
राजापुर (चित्रकूट)। चार महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित राजापुर नगर पंचात के सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से नगर क्षेत्र में कूड़ा और गंदगी का अंबार लगता जा रहा है। व्यापारी अपने अपने दुकानों के सामने कूड़ा इकट्ठा कर आग के हवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफाईकर्मी यूनियन के सफाई नायक धनराज प्रसाद ने बताया है कि रक्षाबंधन, दशहरा, नवरात्र का त्योहार बीत जाने के बावजूद भी नगर पंचायत ने वेतन का भुगतान नहीं किया है। चार महीने से वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई नायक ने कहा कि जब तक चार माह का वेतन नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। वहीं, कस्बे के अजय मोदनवाल, रिंकू जायसवाल, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, आनंदी प्रसाद अग्रहरि, संजय सोनी आदि व्यापारियों ने बताया कि नाली चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर बीएन कुशवाहा का कहना है कि चार-पांच वर्ष पहले प्रदेश सरकार की ओर से नगर पंचायत को राज्य वित्त के रूप में 18 लाख रुपये निर्गत किए जाते थे।

कोरोना काल में एक बार नौ लाख रुपये तथा इस वर्ष साढ़े सात लाख रुपये ही दिए गए हैं। इसकी वजह से सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा सका है। इस समस्या से निपटने के लिए शासन को मांग पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर नगर पंचायत सफाई कर्मी यूनियन से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed