फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Indebted farmer heart failure

कर्जदार किसान का हार्ट फेल

Thu, 26 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 26 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indebted farmer heart failure

बैंक से कर्ज लेने वाले एक किसान का हार्ट फेल होने

विज्ञापन
से मौत हो गई। उसके पुत्र ने थाना बरगढ़ में तहरीर देकर शाखा प्रबंधक पर पिता को बकाया वसूली के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।
 
कलचिहा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता गिरजा शंकर (50) पुत्र रामखेलावन ने इलाहाबाद बैंक की बरगढ़ शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया था। अभी इसमें 1,89225 रुपये बकाया था। संदीप का कहना है कि जब भी पिता बैंक जाते तो शाखा प्रबंधक जल्द से जल्द पैसा जमा करने और ऐसा न होने पर जमीन कुर्क कर जेल भेजने की धमकी देते थे।

बताया कि 19 फरवरी को पुलिस ने एक नोटिस तामील कराई थी। इसके बाद से वे परेशान थे। रात में बेचैन होकर उठकर बैठ जाते थे। आरोप है कि बुधवार को उसके पिता नोटिस पढ़ रहे थे। अचानक चक्कर आ गया। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ देर बाद मौत हो गई।

आरोप लगाया कि सदमे से उनका हार्ट फेल हुआ है। शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

बैंक स्तर से कोई वसूली नहीं की गई। मामला 2003-04 का है। केएसवाई योजना के तहत इसने 24 अगस्त 2004 को डेढ़ लाख का लोन लिया था। आरोप सरासर निराधार हैं।
-दिनेश खन्ना, शाखा प्रबंधक, इलाहाबाद बैंक, बरगढ़।


किसान की मौत स्वाभाविक हुई है। तहरीर में जो कारण बताए गए हैं, वे प्रथमदृष्टया सही नहीं लगते। फिर भी जांच की जा रही है।
-आरआर दुबे, एसओ बरगढ़।


किसान की मौत स्वाभाविक हुई है। इसमें परिजनों द्वारा जो बात कही गई है, प्रथमदृष्टया सही नहीं लगती।
- एसडीएम एके श्रीवास्तव

जब परिजन किसान को यहां लाए थे तो उसकी हालत गंभीर थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही कहा जा सकेगा कि उसकी मौत की वजह क्या है। - डॉ. शेखर वैश्य, चिकित्साधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed