फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the past police security vehicle

पुलिस सुरक्षा में गुजरे वाहन

Wed, 06 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 06 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
In the past police security vehicle

तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग की तलाश में

विज्ञापन
चित्रकूट व सतना जिले की पुलिस टीमें जंगल में कांबिंग कर रही है। हनुमानधारा से मोहकमगढ़ व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। यात्रियों से भरे वाहनों को पुलिस सुरक्षा में रवाना किया गया।


छह दिन के अंदर चार घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग की ताबड़तोड़ घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। पहले बहिलपुरवा थाने के खांच का पुरवा में प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा फूंकने का प्रयास किया।


लगातार दो दिनों से मोबाइल से दो लाख रुपये न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीमावर्ती मोहकमगढ़ में निर्माणाधीन पुल का काम रोककर मजदूरों की पिटाई की घटनाओं के बाद दोनों जनपद की पुलिस टीमें सतर्क हो गई हैं।


 इस कारण से पुलिस ने हनुमानधारा से मोहकमगढ़ व अन्य गांवों की ओर जाने वाले मार्ग पर नया गांव पुलिस टीम मौजूद रहीं। सभी वाहनोें की तलाशी ली गई।


यात्री वाहनों को पुलिस सुरक्षा में रवाना किया गया। सतना अपर एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि डकैतों का मूवमेंट इसी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। उधर, माडा बांध, भुनगा पहाड़, अनुसुइया, मोहकमगढ़, मारकुंडी व सेमरिया के जंगलों में चित्रकूट व नया गांव थाने की पुलिस ने कांबिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed