फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, the Galla factions tied the black band and protested

चित्रकूट में गल्ला आढ़तियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 23 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, the Galla factions tied the black band and protested
फोटो-7- मंडी टैक्स में असामनता के विरोध में काली पटटी बांध व लहराकर प्रदर्शन करते गल्ला आढ़ती - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। गल्लामंडी परिसर में व्यापार करने वाले आढ़तियों पर ज्यादा टैक्स लगने के विरोध में लगातार तीसरे दिन हड़ताल जारी रही। बुधवार को आढ़तियों ने मुंह में काली पट्टी बांध व हाथ में काली पट्टी लहराते हुए मंडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा।
गल्ला मंडी परिसर में दुकानें बंद रखने के बाद प्रदर्शन के दौरान आढ़तियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी परिसर को छोड़कर सभी जगह अनाज खरीदने पर टैक्स समाप्त कर दिया है। जबकि मंडी परिसर के अंदर व्यापारियों से 2 प्रतिशत मंडी शुल्क व 50 प्रतिशत विकास शुल्क लेती है।
विज्ञापन

इस असमानता के निर्णय से आढ़तियों को भारी नुकसान है। ऐसे में गल्लामंडियां भी टूट जाएंगी। मंडी शुल्क दर मंडी के अंदर व बाहर एक ही समान लिया जाए। इस मौके पर गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक शिवमंगल सिंह, राजेश कुमार केसरवानी, राकेश कुमार मिश्रा, आनंद अग्रवाल, राममिलन केसरवानी, संतोष कुमार केशरवानी, लक्ष्मी प्रसाद केशरवानी, बृजकिशोर शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed