फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, the churning of Ayodhya

चिंतन चित्रकूट में मंथन अयोध्या का

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, the churning of Ayodhya
चित्रकूट। भगवान श्रीराम ने चित्रकूट की इस धरती पर वनवास के साढे़ 11 साल बिताए और यहां सभी राजनीतिक दल से लेकर कई राष्ट्रीय संगठनों ने चिंतन शिविर आयोजित कर देश दुनिया में अपना प्रभाव भी बनाया। कुछ ऐसा ही इस बार नौ दिनों तक आरएसएस प्रमुख से लेकर कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का यहां चिंतन हुआ, लेकिन हर बार की तरह उपेक्षित ही रह गई चित्रकूट।
विज्ञापन

यहां के मंदिरों से लेकर मंदाकिनी नदी और यूपी एमपी के हिस्से में बंटे चित्रकूट पर चिंतन न होकर ज्यादातर अयोध्या पर मंथन हुआ। यह बेहद सुखद रहा कि भगवान श्रीराम ने जहां जन्म लिया और राजगद्दी पर बैठे वहां के लिए उस धरती से हर बार संघ से लेकर कई राजनीतिक दल चिंतन करते हैं, जहां भगवान ने अपना वनवास जीवन गुजारा। पूरे संसार को अपनी लीलाओं से असत्य व अधर्म पर सत्य धर्म की जीत का संदेश दिया। किसी के भी चिंतन के दौरान दो पाटों में बंटे चित्रकूट के सर्वांगीण विकास की बातें खूब होती हैं।
विज्ञापन

देश प्रदेश में अपनी योजनाएं संचालित करने की योजना बनाने के बाद मंदिरों में माथा टेक अपनी सफलता का आशीर्वाद भी लेते हैं। इसके बाद फिर चित्रकूट का चिंतन अधूरा ही रह जाता है। इस बार कुछ अछूता या नयापन नहीं रहा। संघ प्रमुख से लेकर सभी यहां आए पदाधिकारी व नेताओं ने चित्रकूट के चिंतन में अयोध्या का ज्यादा मंथन किया। ऐसा लगता रहा कि फिर से अछूता रहा गया चित्रकूट और दूसरों का पूरा हो गया चिंतन और मंथन। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या आम जनता के हित में नहीं
संघ के चौथे दिन दूसरे सत्र में जनसंख्या नीति पर पदाधिकारियों ने चर्चा किया, जिसमेें देश में बढ़ती जनसंख्या से हो रही समस्याओं सहित यूपी में लागू की गई जनसंख्या नीति को लेकर चर्चा की गई। वही धर्मांतरण मुद्दे को लेकर भी चर्चा की गई। सोमवार को बैठक के दूसरे सत्र मेें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ रही जनसंख्या आम जनता के हित में नहीं है। शहरों में भीड़ भड़ने से निकलना मुश्किल है। कई सुविधाओं से गरीब वंचित रह जाते हैं। जनसंख्या कम करने के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। यूपी में जनसंख्या नीति लागू करने व कुपोषित बच्चों के लिए अधिक से अधिक कार्य करने की योजना पर पदाधिकारियों ने संतोष जताया, वहीं धर्मांतरण को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि कुछ लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे है। ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू समाज को सजग होकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed