{"_id":"5eaafba68ebc3e90784e4978","slug":"in-chitrakoot-attempts-to-kill-the-president-and-son-by-firing-chitrakutt-news-knp5578149170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में प्रधानपति व पुत्र पर फायरिंग कर मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में प्रधानपति व पुत्र पर फायरिंग कर मारने का प्रयास
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक के पुरवा तरौंहा के प्रधानपति व पुत्र पर चुनाव की रंजिश में जानलेवा हमला हुआ। आरोपी ने घर से बंदूक से फायरिंग की। लेकिन गोली से दोनों बाल-बाल बचे। इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर प्रधान के पुत्र को मारा पीटा और धमकी देता हुआ भाग निकला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा प्रधानपति रामकरन त्रिपाठी पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका पुत्र अभिषेक बाइक से घर जा रहा था। रेलवे क्रांसिंग के पास गांव के ही एक युवक ने अपनी बाइक से उसकी बाइक पर टक्कर मारकर विवाद करने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर उसका पुत्र घर आया तो आरोपी भी घर आकर उसे पीट दिया। इसके बाद अपने घर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर दोपहर को प्रधानपति अपने पुत्र को लेकर कोतवाली जा रहा था तो रास्ते में ही आरोपी ने बंदूक से दनादन दो फायर उन पर झोंक दिए। गोली से दोनों बाल-बाल बचे और छिपकर अपनी जान बचाई।
प्रधानपति ने बताया कि आरोपी से चुनाव के दौरान की रंजिश चल रहा है। इसी के चलते उसने विवाद करने का प्रयास किया है। बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ नामजद कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।