{"_id":"5ea9ae6d8ebc3e905b576e4b","slug":"in-chitrakoot-after-molesting-a-drug-he-raped-blackmail-again-chitrakutt-news-knp5576547184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसी गांव के निवासी युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि पहले नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया फिर इसके बाद ब्लैकमेल कर एक माह तक यह सिलसिला चला। परेशान किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़िता की बड़ी बहन उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
16 वर्ष की किशोरी ने बताया कि गांव के ही नंदू उर्फ कामता आरख अक्सर उसके घर आता जाता था। एक दिन उसने कुछ खाने को दिया जिसमें नशीला पदार्थ होने के कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद एक माह के बीच उसने कई बार दुष्कर्म किया। परेशान किशोरी ने मंगलवार को परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दे दी।
जिस पर उसकी बड़ी बहन किशोरी को लेकर बुधवार की सुबह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी नंदू उर्फ कामता के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।