फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In a land dispute, the farmer was fired with bullets

जमीन के विवाद में किसान को गोलियों से भूना

Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In a land dispute, the farmer was fired with bullets
पहाड़ी (चित्रकूट)। पुरानी रंजिश में बुधवार की देर शाम ट्यूबवेल पर किसान को गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डाग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पांच रिश्तेदारों समेत सात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम दरसेड़ा निवासी रमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे छोटे भाई गौरीशंकर द्विवेदी (40) के मोबाइल पर किसी ने फोन कर गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर बुलाया। भाई बगैर किसी को कुछ बताए ट्यूबवेल की ओर चला गया। करीब आधा घंटे बाद ट्यूबवेल की ओर से फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी तो उसे फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। तब वह कई ग्रामीणों के साथ दौड़कर ट्यूबवेल की ओर गया। वहां गौरीशंकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर पर पांच जगह गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहाड़ी थानाध्यक्ष अजीत पांडेय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय, क्षेत्राधिकारी लाइन धर्मराज यादव ने मुआयना किया। पुलिस को घटना स्थल से तीन खोखा व देशी शराब की एक बोतल मिली है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। भाई रमाशंकर की तहरीर के आधार पर गांव के सुरेश द्विवेदी, अशोक मिश्रा, निर्मल मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी व शिवाकांत द्विवेदी समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed