फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If yellow water comes from hand pump then get it checked

हैंडपंप से आए पीला पानी तो उसकी कराएं जांच

Tue, 24 May 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
If yellow water comes from hand pump then get it checked
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में पेयजल के संबंध में नोडल अधिकारियों के साथ जिला कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जहां पर हैंडपंप के पानी में पीलापन आ रहा है, वहां चेक कर सही कराया जाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने सभी नोडल अधिकारी सुपरविजन करते रहे। धीरे धीरे जल का संकट खत्म हो जाएगा। जहां पर पानी की समस्या है। वहां टैंकरों के फेरे बढ़ा दिए जाएं। जहां पर हैंडपंप के पानी में पीलापन आ रहा है, वहां पर भी चेक कराएं। कुएं के पानी को देखें और जांच कराएं। सफाई भी कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी में गेहूं खरीद, पीएम स्वनिधि योजना, कोविड वैक्सीनेशन, पेयजल, अमृत सरोवर निर्माण, ई केवाईसी केसीसी आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 63 तालाबों में 31 में कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि टेक्निकल असिस्टेंट से कहें कि प्रोफार्मा बनाकर प्रतिदिन कार्यों को दर्शाया जाए। डीपीआरओ, एडीपीआरओ, जिला स्तरीय अधिकारियों को पांच-पांच तालाब दिए जाएं। जिससे निगरानी होती रहे। यहां सीडीओ अमित आसेरी, डीपीआरओ तुलसीराम, बीएसए राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed