फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If treatment and resources were not available, patients were brought to Thilia

चित्रकूटः इलाज और संसाधन न मिला तो ठिलिया पर लाए मरीज

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
If treatment and resources were not available, patients were brought to Thilia
ठिलिया में मरीज को अस्पताल ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही । भले ही गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सरकार एंबुलेंस चला रही है। इसके बाद भी गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को इलाज के लिए परिजन हाथ के ठेले (ठिलिया) से इलाज कराने को अस्पताल लाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीतापुर अस्पताल में इलाज कराने ले गए तो वहां भी कोई इलाज नहीं किया और न कोई मदद की गई।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे की संपतिया देवी रैदास गंभीर रूप से बीमार हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल तक ले जाने के लिए जब कोई एंबुलेंस नहीं मिली तो उसकी नाबालिग पुत्री, परिजन भोला प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद ठिलिया में मरीज को लेटाकर जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जानकीकुंड अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। इसके बाद इसी ठिलिया से अपने घर ले आए।
विज्ञापन

भोला प्रसाद ने आरोप लगाया कि सीतापुर अस्पताल में भी उन्हें इलाज नहीं मिला न कोई साधन मिला। मजबूरी में ठिलिया लेकर जानकीकुंड पहुंचे। इस संबध में सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी नहीं आया था। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद सीतापुर अस्पताल व जिम्मेदारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed