{"_id":"586d3a174f1c1b1c7e159fd7","slug":"if-the-weather-is-clement-bumper-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम मेहरबान रहा तो होगी बंपर पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम मेहरबान रहा तो होगी बंपर पैदावार
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के सीतापुर मार्ग पर तैयार होती गेहूं व सरसों की खेती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष अच्छी बारिश होने से किसानों ने रबी की फसल की बुआई समय से कर ली है। कोहरे व ठंड के बीच अभी तक फसल ठीकठाक तरीके से तैयार हो रही है। यदि मौसम इसी तरह रहा तो इस बार गेहूं, सरसों के अलावा अरहर की अच्छी फसल होगी। कृषि विभाग के अधिकारी भी अनुमान लगा रहे हैं कि इस वर्ष रिकार्ड पैदावार हो सकती है।
कई साल से सूखे से परेशान इस वर्ष बेहतर बारिश होने से किसानों ने गेहूं, सरसों अरहर, चना, मसूर की समय पर बुआई की गई है। कृषि विभाग का दावा है कि जिले के 1 लाख 22 हजार हेक्टेअर से अधिक फसल की बुआई की गई है।
किसान इस समय फसल की सिंचाई करने में जुटा हुआ है। कृषि विभाग के उप निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि रबी की फसल बोने से पहले किसानों के खेतों की मिट्टी जांच कर उनको विभिन्न सलाह दी गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही किसान मेला का भी आयोजन किया गया था। जिसमें फसलों के रखरखाव की जानकारी दी गई थी। कोहरे व ठंड के बीच किसान चाहते हैं कि हल्की बारिश भी हो जाए। किसान सुरेश लाल, महेश सिंह,राजेश सिंह, कमलेश सिंह आदि ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बुआई तो की गई है। जनवरी माह में बारिश हो जाए तो अच्छी पैदावार होगी।