फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If quarterly meeting with administration

हर तीन माह में हो प्रशासन के साथ बैठक

Thu, 23 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 23 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
If quarterly meeting with administration

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एकीकृत अधिवेशन में परिषद के कर्मियों ने जिला प्रशासन के साथ हर तीन महीने में बैठक और संघ के भवन की स्थापना की मांग की है। तहसील सभागार कर्वी में हुए अधिवेशन में डीएम को दो सूत्रीय मांगपत्र दिया गया। अधिवेशन की  अध्यक्षता जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने की।  

विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद के एकीकरण के बाद सभी जिलों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद केंद्रीय कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने आदि मुद्दे उठाए गए।

अधिवेशन को जितेंद्र बहादुर सिंह, जगबली सिंह, रमाशंकर शर्मा, शांति श्रीवास्तव, मीरा गुप्ता, रामदास सिंह, ऊषादेवी, गुरुप्रसाद, केएस गौतम, लालजी, रामेश्वर प्रसाद, शिवसलोने तिवारी, जयकरन सिंह आदि ने संबोधित किया। अवधेश सिंह ने आयव्यय का ब्योरा रखा। प्रांतीय चेयर मैन संघर्ष समिति शिवबरन सिंह यादव, भूपेश अवस्थी, यदुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह कछवाह और सूर्यभान सिंह ने इसे  कराया। वीरेंद्र कुमार  को अध्यक्ष, रमाशंकर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगबली सिंह को मंत्री, रूपेश पांडे को संप्रेक्षक चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed