{"_id":"57daec7f4f1c1bf504d477eb","slug":"i-have-come-to-know-the-problems-of-farmers-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं जानने आया हूं- राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं जानने आया हूं- राहुल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजापुर पहुंचे राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में गुरुवार को पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह किसानों का दर्द समझने ही निकले हैं। बुंदेलखंड के सूखे की विभीषिका से वह भलीभांति परिचित हैं। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज बिजली बिल माफ कराने का संकल्प ले रखा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर दबाव डालकर इस योजना पर काम करने को मजबूर किया जाएगा। इस मुद्दे पर लोकसभा में भी संघर्ष किया जाएगा। यूपी में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों के हित की ही घोषणाएं की जाएंगी। अन्ना प्रथा भी इस क्षेत्र की मुख्य समस्या है। केंद्र व प्रदेश सरकार को मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला मुख्यालय के डाक बंगले पहुंचा। इससे पहले गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर लूप लाइन में कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्थानीय समस्याएं बताईं तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अच्छे दिन आएंगे। इसके बाद उनका काफिला मुख्यालय की ओर चला तो बछरन, जमहिल, अर्जुनपुर व सालिगपुर के ग्रामीणों ने बछरन मोड़ पर रोक लिया। यहां किसानों ने बारिश से फसल बर्बादी की दास्तां सुनाई। इस पर वह बोले-यही सब तो जानने निकले हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों का कर्जा माफ किया था और अब वर्तमान सरकार को कर्ज माफ करने के लिए मजबूर करेंगे। किसानों का साथ ही कांग्रेस का हाथ है।