फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Husband turns out to be the murderer of the woman, arrested

Chitrakoot News: पति ही निकला महिला का हत्यारा, गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husband turns out to be the murderer of the woman, arrested
चित्रकूट /मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडी अहिरान के खेत में हुई महिला की हत्या मामले में पति ही हत्यारोपी निकला। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति की लालच में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि डांडी अहिरान निवासी धीरज यादव ने 7 अगस्त को थाना मारकुंडी में सूचना दी कि खजांची पंडित के खेत के पास ग्राम छेरिहा खुर्द में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मां मेमा यादव की गला घोटकर हत्या कर दी गइ है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीम ने मृतका के पति कल्याणपुर निवासी राजा यादव को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसे जेल भेज दिया गया है। मृतका की दो शादी हुई थी। पहले वाले पति से उसे एक पुत्री थी। पहले पति की मौत के बाद उसकी राजा के साथ शादी हुई। महिला अपने नाम की जमीन अपनी पुत्री के नाम लिख रही थी, लेकिन आरोपी राजा चाहता था कि उसके पुत्र के नाम जमीन पत्नी लिख दे। इसी बात का विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राजा ने बताया कि मृतका मेमा की शादी पहले उसके चचेरे भाई छंगू यादव से हुयी थी। मृतका के पहले पति छंगू के नाम आठ बीघा जमीन थी, उस जमीन को मृतका अपनी बेटी को देना चाहती थी। जिसका आरोपी अक्सर विरोध करता था। मृतका से अपने बेटे धीरज को भी उस जमीन से हिस्सा देने को कहा, लेकिन वो मना कर देती थी। इसी बात को लेकर मृतका मेमा दूसरे गांव डांडी अहिरान में रहने लगी थी।

जमीन को हाथ से जाता देख वह विचलित सा रहता था और दिन-प्रतिदिन मृतका मेमा के प्रति नफरत बढ़ती गयी और मेमा को रास्ते से हटाने की बात मन में ठान ली थी। घटना वाले दिन जब जानकारी हुयी कि मेमा की भैंस गुम हो गयी है और वह उसे ढूंढने गयी है तो आरोपी भी भैंस ढूंढने के बहाने निकला। मेमा डांडी अहिरान गांव बस्ती से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खजांची द्विवेदी के खेत के पास मेड़ पर सुनसान स्थान पर बारिश से भीगी हुयी अकेली मिली, जहां उचित मौका पाकर उसी की साड़ी से गला दवाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed