फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hurt by a dispute with his brother-in-law, the young man committed suicide by hanging himself

Chitrakoot News: साले से विवाद से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 22 Aug 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hurt by a dispute with his brother-in-law, the young man committed suicide by hanging himself
फोटो 16 सीकेटीपी-9- परिचय- आरिफ-फाइल फोटो
चित्रकूट। बहन को विदा कराने आए साले का बहनोई से विवाद हो गया। इससे आहत बहनोई ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा खंडेहा गांव के असलम ने बताया कि भाई आरिफ (25) भाभी सरवरी के साथ हैदराबाद में बिस्किट कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को दोनों गांव आए। भाभी गर्भवती हैं। बुधवार की दोपहर साला महफूज बहन को बुलाने आया था तो आरिफ ने मना कर दिया। कहा कि अभी मत ले जाओ। प्रसव में कुछ ही दिन बाकी हैं। इसके बाद ले जाना लेकिन साला महफूज बहन को विदा कराने की जिद पर अड़ा रहा। इस पर आरिफ व महफूज में गाली गलौज हो गई।
विज्ञापन

इससे आहत आरिफ ने देर शाम कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगा लिया। बताया कि घटना के समय पत्नी व साला महफूज भी घर में थे। कुछ देर बाद भाभी कमरे में पहुंची तो पति आरिफ को फंदे से लटका देखकर चिल्लाई। इस पर साला महफूज घर से भाग गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और फंदे से उतारा। तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि भाई की ससुराल कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अब्बू नगर गांव में है। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed