फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   HT line, who suffered the death of student

एचटी लाइन की चपेट में आए छात्र की मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 12 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
HT line, who suffered the death of student
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के पिता व अन्य - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर चारपाई पर बैठे पिता व पुत्र समेत तीन लोगों पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जिसमें दो लोग बच गए, लेकिन एक युवक  की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन


राजापुर थाना क्षेत्र के पियरिया माफी गांव में सोमवार रात लगभग नौ बजे संतलाल गौतम अपने घर के बाहर चारपाई पर पुत्र धीरेंद्र कुमार (22) व उसके साथी दीपू पांडेय (20) के साथ बैठे थे। इसी बीच उनके घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरी। अचानक बिजली के पोल से चिंगारी निकलते देख संतलाल व दीपू तो कमरे के अंदर भाग गए, लेकिन तार धीरेंद्र के पैर से लिपट गया। सभी ने लाठी से तार को हटाने का प्रयास किया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगोें ने बताया तार टूटते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को मोबाइल से जानकारी दी गई, लेकिन रात को कोई कर्मचारी गांव नहीं आया।


जिससे करंट प्रवाहित तार का एक हिस्सा वहीं पड़ा रहा। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष शैल सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिशाषी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा ने बताया इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों को यथासंभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। तार टूटने की जानकारी होते ही उस लाइन की आपूर्ति बंद कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed